36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : सपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर विधायक ललई के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

जौनपुर : सपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर विधायक ललई के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

# लखीमपुर खीरी की घटना पर योगी सरकार पर जमकर बरसे विधायक ललई

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
           लखीमपुर में चल रहे किसान आंदोलन में गाड़ी घुसने के बाद हुए हुई हिंसा में मृतकों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है। शनिवार को पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक शैलेन्द्र यादव ललई के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर सपाइयों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
धरना को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार लाठी और गोली के दम पर सरकार चला रही है। लखीमपुर में मृतकों के परिवार से मिलने जाने पर पार्टी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री को तानाशाही के बल पर रोकने का काम किया जा रहा है। डेढ़ घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद विधायक ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में मांग किया कि मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ रुपया आर्थिक सहायता दी जाए। गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। मंत्री के आरोपी बेटे को गिरफतार किया जाए।

पुलिस को चकमा देकर समर्थकों के साथ तहसील पहुंचने पर प्रशासन सकते में आ गया। धरना स्थल पर भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया। धरना-प्रदर्शन का संचालन सैयद उरुज ने किया। इस मौके पर मनोज यादव गल्लू, अफरोज खान, नोमान अहमद, अबदुल्ला पहलवान, प्रमोद यादव, सुरेंद्र यादव, विशाल यादव, शिवेंद्र यादव, जसीम खान, प्रवीन सिंह, संजय यादव, लालता प्रसाद यादव, मकसूद हसन समेत तमाम कार्यकर्ता रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37210387
Total Visitors
847
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज खुटहन, जौनपुर।  मुलायम सोनी  तहलका 24x7              बनुवाडीह बाजार में...

More Articles Like This