35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर : सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर वाराणसी निवासी संदीप स्वर्णकार को समाजवादी छात्रसभा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किये गया। नई जिम्मेदारी मिलने के पश्चात अपने गृह जनपद वाराणसी प्रथम आगमन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष छात्रसभा अतुल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा शहर के वाजिदपुर तिराहे पर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है ऐसे में समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए है इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के तेज तर्रार सपा नेता संदीप स्वर्णकार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूथ यूनिट छात्र सभा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया। मनोनयन के बाद गृह जनपद प्रथम आगमन पर आज नगर के वाजिद पुर तिराहे पर समाजवादी छत्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के हुजूम के साथ उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान अतुल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग का सम्मान करती है। संदीप स्वर्णकार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कमेटी में समायोजित कर हम युवाओं के मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संदीप जैसे जमीनी कार्यकर्ता को सम्मान दिए जाने पर हम सभी युवा अखिलेश जी का कृतज्ञता पूर्वक आभार प्रकट करते हैं। इस अवसर पर रामबचन यादव, विनय यादव, अनिल यादव मास्टर, विशाल चौबे, सोनू यदुवंशी, अंकित यादव, निर्भय, अभय, अमन, संजय यादव, विक्की सोनकर, बेचन, सोनू रजक, सौरभ सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37186579
Total Visitors
778
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7               क्षेत्र के...

More Articles Like This