27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : सप्ताह भर से फेल चल रहा डाकघर का सर्वर, उपभोक्ता हलकान

जौनपुर : सप्ताह भर से फेल चल रहा डाकघर का सर्वर, उपभोक्ता हलकान

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             बैंक की तर्ज पर डाकघर द्वारा ग्राहकों को सेवा दिए जाने की योजना स्थानीय क्षेत्र में हवा हवाई साबित होती जा रही है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते 7 दिनों से सर्वर फेल चलने से ग्राहको की जमा निकासी नहीं हो पा रही है और उपभोक्ता नित्य बैरंग वापस लौट रहे हैं।

बीएसएनल से संचालित डाकघर पट्टीनरेन्द्रपुर व खुटहन का सर्वर बीते 1 सप्ताह से अचानक गायब हो गया। डाकपाल अमित ने बताया कि इसकी सूचना जिले के अधिकारियों को तत्काल दे दी गयी थी बावजूद इसके 1 सप्ताह बीतने के बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया। कई दिनों से बैरंग वापस लौट कर जा रहे ग्राहक बुधवार को पैसा न मिलने पर आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सर्वर को ठीक कर हमारे पैसो की निकासी नहीं की गई तो हम सभी सड़क जाम कर बिरोध प्रदर्शन करने को बाध्य हो जायेगे। इस मौके पर कृपाशंकर, राजकुमार, मनीष, आशा देवी, राजेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, देवेंद्र, रतीलाल, मेवालाल आदि मौजूद रहे।
Feb 17, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37218556
Total Visitors
789
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This