35.6 C
Delhi
Monday, May 13, 2024

जिसको बनवाने में चीन ने की मदद, श्रीलंका ने भारत को दे दिया उसका कंट्रोल

जिसको बनवाने में चीन ने की मदद, श्रीलंका ने भारत को दे दिया उसका कंट्रोल

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
           श्रीलंका के हंबनटोटा में मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा अब एक भारतीय और रूसी कंपनी को सौंप दिया गया है। श्रीलंकाई कैबिनेट ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। फैसले को लेकर चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता और मंत्री बंडुला गनवार्डेना ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए रुचि पत्र मंगवाने को मंजूरी दे दी गई थी। जिसके बाद कैबिनेट की सलाहकार समिति ने भारत की शौर्य एयरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और रूस की एयरपोर्ट्स ऑफ रीजन्स मैनेजमेंट कंपनी को 30 वर्षों के लिएमटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा सौंपा। बताते चलें कि उक्त एअरपोर्ट को बनाने में चीन ने अपने फायदे के लिए मदद किया था, भारत को कंट्रोल मिलने पर चीन को झटका लगा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37356792
Total Visitors
419
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाता जागरूकता

थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाता जागरूकता # स्वीप आइकॉन थर्ड जेंडर काजल किन्नर लोगों को मतदान के लिए कर...

More Articles Like This