40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

जौनपुर : समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष मालती निषाद की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव मौजूद रहे। लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है ऐसी दशा में संघर्ष ही रास्ता बचता है और महिलाओं को खुद उस रास्ते पर चलना होगा तभी जाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ सकती है आज अपने आप को इतना मजबूत कीजिए कहीं भी किसी प्रकार की महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं समाजवादी महिला सभा के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बनती है कि वहां पहुंचकर उनके दुख दर्द को समझे और जरूरत पड़ी हर प्रकार से उनकी मदद करने के लिए तैयार रहे।

देश में आधी आबादी महिलाओं की है और समाजवादी पार्टी हर प्रकार से आपका साथ देने के लिए तैयार है जहां जैसी भी जरूरत पड़ेगी समाजवादी पार्टी आपको उस प्रकार मदद देने का काम करेंगे। लगातार महिलाओं के सम्मान में कार्य करती रही आज आप लोगों की जिम्मेदारियां हैं अधिक से अधिक महिलाओं को समाजवादी पार्टी में जोड़ने का काम करें जिसके 2022 में समाजवादी सरकार बने और महिलाओं को उचित सम्मान मिले आज इस बैठक में आप लोग संकल्प ले कि आज से हम घर घर गांव गांव जाकर महिलाओं को समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्य को बताकर और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जोड़ने का काम करेगें। बैठक में मुख्य रूप से पूनम मौर्या, पूनम दुबे, सीमा सिंह मालती देवी, संजू यादव, अंजू यादव, रुखसाना हाशमी, किरण मिश्रा, कांति देवी, चंदन सरोज, मालती यादव, सोनी यादव, रूबी बिन्द समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Mar 12, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37260985
Total Visitors
809
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप 

महिला की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप  जौनपुर। विश्व प्रकाश  तहलका 24x7                 कोतवाली क्षेत्र...

More Articles Like This