जौनपुर : सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल ने संजीव साहू को किया सम्मानित
# 2 स्वर्ण व 7 कांस्य पदक जीतने पर मिली बधाई
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत पट्टी नरेन्द्रपुर बाजार स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक संजीव साहू को उनके बेहतरीन प्रशिक्षण व खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्था के प्रबन्ध निदेशक संजय सिंह व प्रधानाचार्य रोशन आरा मुस्तफ़ा ने बुके व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। प्रशिक्षक संजीव साहू अपने शिष्य अश्विनी पाण्डेय के साथ बुधवार को विद्यालय में बच्चों को प्रशिक्षण देने गये थे।



















