40.6 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ाता कूड़े का अम्बार

जौनपुर : स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ाता कूड़े का अम्बार

# विद्यालय द्वार पर लगे कूड़े का अम्बार की सड़ांध से जीना दुष्कर

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                   विकासखण्ड सोंधी शाहगंज अंतर्गत मानीकलां गांव स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के उत्तरपूर्वी गेट नम्बर 2 के सामने रास्ते पर बदबूदार गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। जिससे आस-पास संक्रमण बीमारी फैलने की प्रबल आसार बढ़ता जा रहे हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 की तीसरी लहर ओमीक्रांन की दस्तक से लोग भयभीत है। विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव को लेकर विद्यालय परिवार चिंतित हैं।
भारत सरकार का महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को मुंह चिढ़ा रहा है। विद्यालय द्वार के रास्ते पर फेंका गया बदबूदार कूड़ा संक्रमित बीमारी को निमंत्रण दे रहा है। शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए स्थानीय लोगों की मांग हैं कचरा हटवाते हुए रास्ते पर इण्टर लाकिंग लगवाये तथा ढक्कन सहित नाली बनवा कर रास्ता को गन्दगी से हमेशा के लिए मुक्त कराये।ताकि वैश्विक महामारी कोविड 19 की तीसरी लहर ओमीक्रांन से सभी सुरक्षित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37272956
Total Visitors
830
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल सुइथाकला, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This