15.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026

ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, जिला चिकित्सालय रेफर 

ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, जिला चिकित्सालय रेफर 

शाहगंज, जौनपुर।
अखलाक खान 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप रविवार की रात खुटहन थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव निवासी संता चौहान (55) पुत्र इन्द्रजीत चौहान अपनी बाइक से घर जा रहे थे, जैसे ही निजामपुर तिराहे के समीप पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उक्त घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय, मंडलायुक्त से लगाई न्याय की गुहार 

पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय, मंडलायुक्त से लगाई न्याय की गुहार  # तहसील में जिम्मेदारों द्वारा कागजी घोड़े दौड़ाने...

More Articles Like This