तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             पिंडरा तहसील के दर्जनों अधिवक्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर  उप जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी न्यायिक को तहसील से हटाने को लेकर ज्ञापन दिया। बार अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल, महामंत्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे।
दिए गए ज्ञापन में मुकदमे के निस्तारण, कानूनगो व लेखपाल द्वारा मनमानी रिपोर्ट एसडीएम के सह पर लगाने, धारा 24 की फाइल में कानूनगो का बयान नहीं कराने, धारा 32/38 की तमाम फाइल सिर्फ कार्यवाही के अभाव में लंबित होने व धारा 116 की फाइलों में गलत ढंग डिक्री बनाने का आरोप लगाया। वकीलों ने पार्किंग, पेयजल, सफाईकर्मी, शौचालय समेत अनेक समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की।
इस दौरान शिवपूजन सिंह, अशोक पाण्डेय, अजय सिंह, अश्वनी सिंह, सतीश पाण्डेय, दीपक सैनी, संतोष सिंह, अतुल सिंह, पनधारी यादव, जवाहर वर्मा, हरिचंद्र पटेल, श्रीनाथ गोंड, कैलाश पटेल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Previous articleनीलगाय को बचाने में ईंट के चट्टे से टकराया थाने का वाहन
Next articleनही लगा मेला फिर भी पहुंचे गाज़ी मियां के जायरीन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?