थानाध्यक्ष के समझाने पर 28 घंटे बाद किया शव का अंतिम संस्कार 

थानाध्यक्ष के समझाने पर 28 घंटे बाद किया शव का अंतिम संस्कार 

# शव घर रख कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे परिजन, पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               सब्जी मंडी के पास नाले के बगल शीशम के पेड़ से मंगलवार को युवक की फंदे पर लटकता शव पाये जाने के मामले में परिजन घटना के 28 घंटे बाद भी कार्रवाई की मांग को लेकर शव रख उसका अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे।आरोप था कि युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया है।थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद पिलकिछा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
खुटहन गांव निवासी कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू  मिस्त्री (29) पुत्र लुटावन गुप्ता का शव फंदे से लटकता पाया गया था।परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। अंत्य परीक्षण के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया।आक्रोशित परिजन शव घर लाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद शव का अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए।
उनके द्वारा सड़क पर शव रख खुटहन जौनपुर मार्ग को जाम करने भी प्रयास किया गया।पुलिस की सक्रियता से वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।पुलिस के द्वारा आश्वासन के लगभग 28 घंटे बाद शवदाह किया गया।थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
Previous articleसड़क पार करी रही अबोध की डीसीएम की चपेट में आने से मौत
Next articleपीड़ित को संरक्षण देने के बजाय दबंग की ढाल बन रही पुलिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?