34 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

धर्म व राजनीति से संगठन का कोई सरोकार नहीं- अमलेंद्र गुप्ता

धर्म व राजनीति से संगठन का कोई सरोकार नहीं- अमलेंद्र गुप्ता

# समपर्ण सामाजिक संगठन के गठन से पूर्व आयोजित हुई विचार गोष्ठी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             मनुष्य समाज में रहता है उसकी आवश्यकता की पूर्ति समाज में ही सम्भव है। बिना समाज और संगठन के मनुष्य पशु के समान है। संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की सहायता आसानी से की जा सकती है। अकेला व्यक्ति छोटे स्तर पर तो करता ही है। यदि संगठित होकर करने लगे तो एक व्यापक स्तर पर सेवा कर सकता है। इन्ही उद्देश्य के साथ एक समपर्ण सामाजिक संस्था के नाम से संगठन का गठन करने के पूर्व के विचार गोष्ठी का आयोजन रविवार की दोपहर समाजसेवी डॉ अमलेंद्र गुप्ता के आवास पर आयोजित किया गया।

उक्त सामाजिक संगठन पर विधिवत विचार- विमर्श व मार्गदर्शन करते हुए मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि आज के समय में निःस्वार्थ भाव से सेवा करने के उद्देश्य संगठित होना अति सराहनीय है। वही संजय सिंह ने अपना विचार रखते हुए कहा कि सिराज-ए-हिन्द के हृदय में खेतासराय बसता है। इस तरह से संगठन का गठन होना बड़े गौरव की बात है। राकेश राजभर ने भी अपना विचार प्रकट करते हुए कहा संगठन समाज के गरीब लाचार लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगा।

इसके पूर्व मार्गदर्शन के लिए आये श्रेष्ठ जनों का गमछा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के कुछ सदस्यों को पदाधिकारी के रूप में सहमति जताई गई। जिसमें डॉ अमलेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, महासचिव के रूप में मनीष कुमार गुप्ता (धर्मरक्षक), आनंद बरनवाल, नवीनचंद्र चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, प्रदुम्न तिवारी, प्रवक्ता भास्कर तिवारी, दीपक गुप्ता व आईटी संयोजक जितेंद्र गुप्ता को नामित किया गया।

इस दौरान डॉ अमलेंद्र गुप्ता ने संगठन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि समाज से जुड़े मुख्य रूप से ग्यारह बिंदु जैसे आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क रक्तदान, लावारिश शव का समुचित निस्तारण, निराश्रित बच्चियों के विवाह, धार्मिक स्थलों पर साफ- सफाई, आवश्यकता हेतु मेधावी को आर्थिक सहयोग आदि पर कार्य करेगी। जैसे- जैसे संगठन मजबूत होता जाएगा वैसे- वैसे और आगे बिंदु शामिल होता जायेगा। इस संगठन का धर्म एंव राजनीति से कोई सरोकार नहीं होगा।

इस दौरान मुख्य रूप से शुभम जायसवाल, शांतिभूषण मिश्रा, अनिल प्रजापति, अनिल कन्नौजिया, सूरज तिवारी, राजकेशर, अमरजीत गौतम, सन्दीप मौर्या, अनूप गुप्ता, डॉ प्रमोद गौतम व ओम चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन कर रहे पूर्व प्रधान आनंद बरनवाल ने कहा कि आप सभी लोग स्वेच्छा से संगठन में तन, मन, धन से जुड़िये। हम सब मिलकर बेहतर करेंगे और समाज में एक मिशाल पेश करेंगे। जिससे आने वाली पीढियां भी नाज़ करेगी। अंत में सजीव गुप्ता ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37183950
Total Visitors
728
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This