नही लगा मेला फिर भी पहुंचे गाज़ी मियां के जायरीन

नही लगा मेला फिर भी पहुंचे गाज़ी मियां के जायरीन

# कनूरी कर मत्था टेका, मन्नतें मांगी

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               गुरुवार को नगर में परंपरागत रुप से लगने वाला गाज़ी मियां का मेला इस बार प्रशासनिक अनुमति न मिलने पर नहीं लगा। फिर भी सैकड़ों अकीदतमंद और जायरीन नगर के उत्तरी छोर पर डोभी वार्ड स्थित खेतों में लहबर पर मत्था टेकने पहुंचे।मालूम हो पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए परंपरागत रुप से लगने वाले मेले के लिए अनुमति नहीं दी थी।
मेला न लगने की जानकारी नहीं हो पाने के कारण सैकड़ों जायरीन और अकीदतमंद सुबह से नगर के उत्तरी छोर पर सड़क के पूरब दिशा में खेतों में छोटे लहबर पर  जायरीनो ने मजार पर मत्था टेका, फूल चढ़ाए और मन्नत मांगी। लोगो ने खेत में गाज़ी मियां के लिए परंपरागत रुप से मिट्टी के बर्तन में पकवान बनाकर कनूरी भी की। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रही।
मेला लगने की मनाही के चलते सड़क पर भीड़भाड़  नहीं रही। अस्थाई दुकानें और झूले आदि भी नही लगे, लेकिन दिनभर जायरीनों का आवागमन जारी रहा।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि गाजी मियां के नाम पर क्षेत्र में गुरखेत का मेला लगाने की अनुमति नहीं दी गई। शांति व्यवस्था के लिए पुलिसबल को तैनात किया गया है।
Previous articleतहसील में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Next articleअसामाजिक तत्वों ने तालाब में डाला जहर, लाखों रुपए की मछलियां मरीं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?