नारी शक्ति के संग आस्था की भव्य निरूपित: कलश यात्रा से गूंजा नगर

नारी शक्ति के संग आस्था की भव्य निरूपित: कलश यात्रा से गूंजा नगर

# व्रती महिलाओं की श्रद्धा और सहभागिता से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ,संगीतमय कथा आरंभ

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              विश्व बंधुत्व व चराचर जीव के कल्याणार्थ नगर में गुरुवार की सुबह नवरात्रि के पहले दिन व्रती महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाला।जो कस्बा स्थित रामलीला मैदान गोलाबाजार से शुरु होकर समूचा नगर भ्रमण के पश्चात यहीं आकर सम्पन्न हुआ।इस दौरान डीजे की धुन पर मधुर भक्ति गीत बज रहा था,जिस पर श्रद्धालु थिरक रहे थे।वहीं शोभा यात्रा में रथ पर सवार भगवान श्री राम व लक्ष्मण की झांकी शोभा बढ़ा रहे थे।
बतादें कि नवरात्रि के प्रथम दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर पूजा-अर्चना के बाद संगीतमय कथा से पूर्व नगर में शोभा यात्रा निकाला।महिलाएं,युवतियां एकत्र होकर अपने सिर पर 108 कलश पात्र में पवित्र गंगा जल, आमपत्र व कुश भरे कलश को सिर पर रखकर शोभा यात्रा के साथ भ्रमण किया।शोभायात्रा गोलाबाजार से निकलकर मुख्य मार्ग पर होते हुए चौराहा पहुंचा, जहां से जौनपुर मार्ग व खुटहन मार्ग से होते हुए पुरानी बाजार रोड पहुंचा वहीं कन्या विद्यालय होते हुए पूजन स्थल पर सम्पन्न हो गया।
शोभा यात्रा में डीजे की मधुर ध्वनि में भक्ति गीत बज रहे थे वहीं श्रद्धालु गीतों पर थिरकते रहे।संगीतमय कथा के कथावाचक प्रेम भूषण महाराज रहेंगे जो सांय से अर्ध रात्रि तक प्रवचन कहेंगे।इस दौरान रूपेश गुप्ता,भृगुनाथ जायसवाल,मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा,फलाहारी सीताराम,विजय कश्यप,गोरखनाथ प्रजापति,राकेश गुप्ता,मोहित बिन्द,विनीता मौर्या,मंजय गुप्ता, रवि बरनवाल,हृदय गौड़,राजू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
Previous articleसशस्‍त्र सीमा बल में 1060 कांस्‍टेबल के पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
Next articleफरीदुल हक पीजी कॉलेज के इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?