नाले में गिरकर वृद्ध की मौत, पुलिस पहचान में जुटी

नाले में गिरकर वृद्ध की मौत, पुलिस पहचान में जुटी

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
                शहर कोतवाली क्षेत्र के शकर मंडी तिराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरु की।मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
वह लाइनदार छोटे चार खाने की आसमानी रंग की शर्ट और लुंगी पहने हुए थे। सूत्रों के अनुसार मृतक मुस्लिम समुदाय से प्रतीत हो रहे हैं, हालांकि उनकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी घर में सुरक्षित रखवा दिया है। इस दौरान पहचान के लिए सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है और आस-पास के थानों को भी जानकारी भेजी गई है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला नाले में गिरने से दुर्घटनावश मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके तो वह तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करे, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
Previous articleआतंकवाद और संवाद नहीं चलेंगे साथ-साथ
Next articleसड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?