44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

पड़ोसी ने महिला पर छोड़ा खूंखार कुत्ता, हमले से औरत जख्मी

पड़ोसी ने महिला पर छोड़ा खूंखार कुत्ता, हमले से औरत जख्मी

# आरोपी बीते छह महीने में दो बार कर चुका है ये कारनामा, मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
                   शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में एक पड़ोसी युवक ने अपना खूंखार कुत्ता बिल्डिंग में रहने वाली 45 वर्षीय महिला पर छोड़ दिया। कुत्ते ने मालिक के इशारे पर पीड़िता वर्षा (45) की टांग में काट लिया। पीड़िता दर्द से छटपटाने लगी। बाद में वर्षा को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को मामले की खबर दी गई।
अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने वर्षा का बयान लेकर आरोपी पड़ोसी गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि नवंबर में भी आरोपी ने इसी तरह की हरकत पहले भी की थी। उस समय वर्षा ने कोई शिकायत नहीं की थी। लेकिन आरोपी ने दोबारा ऐसी हरकत की है।
पुलिस के मुताबिक, वर्षा परिवार के साथ सी-221, दूसरी मंजिल, साउथ अनारकली में रहती है। इनके परिवार में पति धीरज के अलावा बाकी अन्य सदस्य हैं। धीरज प्राइवेट नौकरी करते हैं। फिलहाल पिछले कुछ दिनों से वह एक हादसे के समय जख्मी हैं और आजकल वॉकर से चल रहे हैं। सोमवार को वर्षा पति को घुमाने के लिए निकलीं। पति-पत्नी दोनों सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे।
इस बीच पहली फ्लोर पर रहने वाला गौरव अपना खूंखार कुत्ता लेकर बाहर आ गया। कुत्ता खुला था। वर्षा ने कुत्ते को बांधने के लिए कहा। इस बात को गौरव ने अनसुना कर दिया और अपने कुत्ते को वर्षा पर छोड़ दिया। कुत्ते ने वर्षा की टांग में काट लिया। इसके बाद आरोपी ने अपना कुत्ता पकड़ा। पीड़िता को डॉ. हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ।
पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि नवंबर 2022 में भी आरोपी ने अपने कुत्ते से उनको कटवा दिया था। तब पड़ोसियों ने दोनों के बीच समझौता कराया था। अब पुलिस ने वर्षा की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। गौरव के अलावा पीड़िता और बाकी परिजनों के बयान लिये जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410961
Total Visitors
388
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This