16.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिला शव

पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिला शव

अयोध्या।
तहलका 24×7
                इनायतनगर थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। एसपी ग्रामीण सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम के माध्यम से घटना के तथ्यों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुजारी की हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, इनायत नगर क्षेत्र स्थित शाहगंज बरुण मार्ग पर धोबियार गांव के बाहर बाबा चेतन दास मंदिर और घर बनाकर रह रहे थे, वहीं पर साधना भी करते थे। सुबह जब गांव के लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो पुजारी का शव मंदिर में खून से लथपथ पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेककर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से हत्या की गई है। जिसके संबंध में परिवार के लोगों ने दो लोगों पर आशंका व्यक्त की है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस सुइथाकला, जौनपुर। राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This