23.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

पुल से नीचे गिरी बस, 2 की मौत, 22 घायल

पुल से नीचे गिरी बस, 2 की मौत, 22 घायल

राजगढ़।
तहलका 24×7 
           राजगढ़ में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, 22 घायल बताए जाते हैं। मंगलवार की सुबह इंदौर से अशोकनगर जा रही बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। दुर्घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई लोगों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरु किया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक आगरा मुंबई हाई-वे पर पचोर के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। यात्रियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी। इंदौर से अशोकनगर जा रही इस बस में 55 यात्री सवार थे। हादसे में अशोकनगर निवासी हरिओम पुत्र हसरत सिंह के अलावा एक अन्‍य की मौत हो गई। 22 घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक बस सोमवार शाम इंदौर के तीन इमली बस स्‍टैंड से निकली थी। पचोर से कुछ पहले ही दुर्घटना का शिकार हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस के चालक व कंडक्टर की तलाश की जा रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को इंदौर रेफर किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुसलमानों का मतदाता सूची से नाम कटवाना भाजपा की गंदी साजिश 

मुसलमानों का मतदाता सूची से नाम कटवाना भाजपा की गंदी साजिश  # प्रेसवार्ता कर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने...

More Articles Like This