40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा को पुलिस ने किया ढेर

पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा को पुलिस ने किया ढेर

# पुलिस मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मियों को लगी गोल, बदमाश के साथी भागने में रहे सफल

बिजनौर/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                   पुलिस हिरासत से फरार चल रहा ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदमाश आदित्य राणा को बिजनौर पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार की देर रात स्योहारा के बुढ़नपुर के जंगल में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि गत 23 अगस्त 2022 को शाहजहांपुर के एक ढाबे से आदित्य पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

आदित्य राणा उर्फ रवि (फाइल फोटो)  
आदित्य राणा थाना स्योहारा के राना नंगला इलाके का रहने वाला था, उसका अपना खुद का गैंग था, पिछले दिनों पुलिस ने उसके गैंग के 6 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था। बुधवार की तड़के सुबह प्रदेश स्तर के माफिया व ढाई लाख के इनामी अपराधी आदित्य राणा के साथ बुढ़नपुर के जंगल में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें आदित्य राणा व 5 पुलिसकर्मियों को गोली लगी जबकि उसके साथी भाग निकले। गंभीर रूप से घायल आदित्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आदित्य राणा लंबे समय से फरार चल रहा था, पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी

# 6 हत्याओं सहित आदित्य पर दर्ज हैं 43 मुकदमे…

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के मुताबिक आदित्य राणा प्रदेश सरकार द्वारा चिन्हित शातिर माफिया था। उस पर संगीन धाराओ में 43 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें 6 हत्या, 13 लूट के मुकदमें शामिल हैं। उस पर 2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आदित्य लखनऊ जेल में बंद था, 23 अगस्त 2022 को बिजनौर पेशी के बाद कोर्ट से वापस लखनऊ जाने के दौरान शाहजहांपुर के एक ढाबे से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इससे पहले भी वह साल 2017 में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। आदित्य राणा उर्फ रवि के गिरोह के 48 सदस्य चिन्हित किए जा चुके हैं,  जिनमें 6 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश आदित्य राणा ने ज्यादातर अपराध की घटनाओं को बिजनौर में ही अंजाम दिया था।
मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मी

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37258942
Total Visitors
787
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This