पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               खेतासराय व खुटहन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गिरफ्तार किया।पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है जिससे वह घायल हो गया।मौके से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद हुई।शुक्रवार की रात करीब 10 बजे खुटहन थानाध्यक्ष चन्दन राय पुलिस टीम के साथ पहलमापुर नहर पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान गभिरन की तरफ से आ रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर मोटरसाइकिल चढ़ाने का प्रयास किया और कलापुर की ओर भाग निकला। कंट्रोल रुम की सूचना पर खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय भी टीम के साथ पीछा करने लगे।तरसांवां मोड़ पर जब दोनों थानों की टीम ने बाइक सवार को घेरा तो वह और तेज गति से भागने लगा, लेकिन गड्ढे में फंसकर बाइक असंतुलित हो गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया।
गोली खेतासराय थानाध्यक्ष के कान के पास से गुजरी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह गिर पड़ा। पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम दीपक दुबे उर्फ रिंकू पंडित (40) निवासी दौलतपुर पिलकिछा, थाना खुटहन बताया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व एक बजाज प्लेटिना बाइक बरामद हुई।
घायल को पुलिस अभिरक्षा में पीएचसी खेतासराय भेजा गया।पुलिस के अनुसार दीपक दुबे उर्फ रिंकू पंडित के खिलाफ जौनपुर, प्रतापगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह पेशेवर अपराधी है और लंबे समय से वांछित था।
Previous articleमनबढ़ युवकों ने रोडवेज बस चालक को पीटा
Next articleफरीदुल हक कॉलेज में 173 छात्रों को वितरित हुए टैबलेट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?