जुलूस मार्ग पर स्थित मस्जिद और मजार को पर्दों  से किया गया कवर

जुलूस मार्ग पर स्थित मस्जिद और मजार को पर्दों से किया गया कवर

# शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम

# पिछले वर्ष भी प्रशासन ने अपनाया था यही तरीका

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
               कस्बे में आगामी होली जुलूस को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।जुलूस के निर्धारित मार्ग में पड़ने वाली एक मस्जिद और मजार को अस्थायी रुप से पर्दों से कवर दिया गया है।पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कदम आपसी सौहार्द,कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए किया गया है।
गौरतलब हो कि होली जुलूस दोपहर में खेतासराय पावर हाउस से निकलकर चौराहा होते हुए पंजाब नेशनल बैंक,खुटहन मार्ग,पुरानी बाजार रोड होते हुए बारां मोड़ तक जाएगा,यहां से वापिस होकर मुख्य मार्ग से अपने प्रारंभ स्थान पर जाकर सम्पन्न हो जाएगा।होली जुलूस के रास्ते पड़ने वाली कस्बा की बड़ी मस्जिद,मज़ार समेत कुल आधा दर्जन मस्ज़िद,मज़ारों को पूर्व की भांति कवर कर दिया गया है।
ताकि किसी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी, नारेबाजी या दृश्य को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह एक एहतियाती और अस्थायी व्यवस्था है।जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पर्दे हटा दिए जाएंगे। प्रशासन सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान की नीति पर कार्य कर रहा है।
Previous articleएसबीएल एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 17 लोगों की मौत
Next articleइसराइल–ईरान संघर्ष के बीच ईरान में फंसी छात्रा, परिजनों की चिंता बढ़ी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?