21.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

पुलिसबल और पीएसी की मौजूदगी में हुआ मृतक का अंतिम संस्कार

पुलिसबल और पीएसी की मौजूदगी में हुआ मृतक का अंतिम संस्कार

# संदिग्ध अवस्था में ढाई माह पूर्व घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत, हत्यारोपी गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              संदिग्ध अवस्था में ढाई माह पूर्व घायल लौंदा गांव निवासी किशोर की उपचार के दौरान शुक्रवार को हुई मौत के बाद शनिवार देर शाम उसका अंतिम संस्कार भारी पुलिसबल और पीएसी की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान सुल्तानपुर जनपद की पुलिस और पीएसी के अलावा जनपद के खुटहन और सरपतहा थाने की भी फोर्स मौजूद रही। परिजनों की तहरीर पर सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
क्षेत्र के लौंदा गांव निवासी छोटू पुत्र लहुरी गांव के ही राजेश कुमार सिंह ऊर्फ मुन्ना के टेंट हाउस पर बतौर कामगार रह रहा था। विगत 10 मई की रात वह वैवाहिक कार्यक्रम से बाइक पर सवार होकर घर वापसी कर रहा था कि संदिग्धावस्था में सुल्तानपुर जनपद में करौंदी कला थाना क्षेत्र में परसुरामपुर के पास सड़क के किनारे घायल गिरा पड़ा मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने टेंट हाउस संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार को किशोर की उपचार के दौरान घर पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही सरपतहा पुलिस के साथ करौंदीकला पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को मृतक का शव घर लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था को लेकर करौंदी पुलिस एक प्लाटून पीएसी के साथ पैनी नजर बनाए हुए थी। बहरहाल भारी पुलिसबल की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार शनिवार शाम इमिलिया घाट पर किया गया। इस दौरान एहतियाती तौर पर जिले की खुटहन और सरपतहा थाने की फोर्स भी मौके पर मौजूद रही।
करौंदीकला पुलिस ने स्थानीय थाने की मदद से लौंदा गांव निवासी हत्यारोपी टेंट संचालक राजेश कुमार सिंह ऊर्फ मुन्ना को क्षेत्र के कम्मरपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई, जहां आवश्यक कार्यवाही के पश्चात चालान न्यायालय को भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This