धान रोपाई के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आये मां-बेटे की मौत, मचा कोहराम

धान रोपाई के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आये मां-बेटे की मौत, मचा कोहराम

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगांवा गांव में शनिवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब धान की रोपाई कर रहे मां-बेटे हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।मृतकों की पहचान बासमती देवी (58) पत्नी रामअजोर बनवासी और उनके पुत्र लोधी बनवासी (35) निवासी उत्तरगांवा के रुप में हुई।
दोनों परिवार के साथ बगल गांव के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत के चारों ओर फसल की सुरक्षा के लिए लोहे की तार से घेराव किया गया था। खेत से लगभग 70 मीटर दूर से गुज़र रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर लोहे की बाड़ पर गिर पड़ा, जिससे उसमें करंट दौड़ने लगा। इसी दौरान रोपाई करते हुए बासमती देवी और उनका बेटा करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गए और मौके पर ही तड़पते हुए उनकी मौत हो गई।
             
परिवार के अन्य सदस्यों ने समझदारी दिखाते हुए खेत से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के लगभग 10 मिनट बाद बिजली सप्लाई बंद की गई, तब जाकर शवों को खेत से हटाया जा सका।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लोधी बनवासी के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Previous articleपुलिसबल और पीएसी की मौजूदगी में हुआ मृतक का अंतिम संस्कार
Next articleपालीवाल पेट्स क्लीनिक पर चूहे को मिला नया जीवन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?