पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह से जमीन के नाम पर 98.90 लाख की ठगी, तीन नामजद पर केस दर्ज

पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह से जमीन के नाम पर 98.90 लाख की ठगी, तीन नामजद पर केस दर्ज

# राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई ने लगाया आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर जमीन सौदा करने का मामला

लखनऊ/रायबरेली। 
तहलका 24×7 
               जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है।यूपी सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई व हरचंदपुर रायबरेली के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने 98.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए निगोहां थाने में तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित राकेश प्रताप सिंह के अनुसार करीब एक वर्ष पहले निगोहां क्षेत्र के दखिना गांव निवासी विकास तिवारी, पूर्व प्रधान अशोक तिवारी व अन्य ने निगोहां टोल प्लाजा के पास जमीन खरीदकर प्लॉटिंग कराने का प्रस्ताव दिया था। आरोपियों ने सात बीघा जमीन का सौदा करीब दो करोड़ रुपये में तय किया और आधी रकम पहले देने की शर्त रखी।
बताया गया कि 14 नवंबर 2024 को ‘न्यू लखनऊ इंटरप्राइजेज’ के खाते में 25 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जबकि करीब 75 लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में नकद दिए गए।इस तरह कुल एक करोड़ रुपये आरोपियों को दे दिए गए।पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही तो आरोपियों ने कागजात तैयार कराने को कहा।जांच में जमीन के दस्तावेज फर्जी निकले।
इस पर विरोध करने पर आरोपियों ने गलती मानते हुए पैसा लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन केवल 24,500 रुपये की ईंट और 85 हजार रुपये निर्माण कार्य के दौरान देकर बाकी 98.90 लाख रुपये वापस नहीं किए।राकेश प्रताप सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी इसी तरह फर्जी कागजात के आधार पर कई लोगों से ठगी कर चुके हैं।निगोहां थाना प्रभारी अनुज चौधरी ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
Previous articleप्रस्तावित शराब ठेका के विरोध में ग्रामीणों का उबाल
Next articleमस्जिद जन्नतुल फलाह में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, रूहानी माहौल में हुई खास दुआ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?