प्रतिभाओं का सम्मान: शाहगंज गौरव सम्मान में दिखी सामाजिक एकता
# सेंट डेविड स्कूल व जौनपुर पत्रकार संघ के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
मनेछा स्थित हबीब हॉस्पिटल के समीप सेंट डेविड स्कूल में गुरुवार की शाम शाहगंज गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।सेंट डेविड स्कूल और जौनपुर पत्रकार संघ की शाहगंज इकाई और के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं,समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिले के आदमपुर निवासी व सिंगापुर के प्रसिद्ध कारोबारी अयाज़ अहमद उर्फ अज्जू भाई रहे,विशिष्ट अतिथि के तौर पर जौनपुर पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम, पूर्व प्रधानाचार्य इरफान अहमद खान,चेयरमैन वसीम अहमद, शाहगंज चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, डा. अभिषेक रावत रहे।समारोह की अध्यक्षता अनिल कुमार उपाध्याय प्रबंधक सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली ने की।कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस दौरान सेंट डेविड स्कूल के कक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर अतिथियों से सम्मानित किया।विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति से जुड़ी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम जो भारत के विविधता में एकता का सन्देश दिया।जिसपर पंडाल तालियों से परिसर गूंज उठा।बतौर मुख्य अतिथि अयाज़ अहमद ने कहा कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को सम्मानित करना बेहद जरूरी है,इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बनता है।

विशिष्ट अतिथि शशिमोहन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्ष और निर्भीक होकर कार्य करें।उन्होंने ऐसे आयोजनों को पत्रकारिता और समाज के बीच सेतु बताया।अध्यक्षता कर रहे प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें मंच देने की।कहा कि शिक्षा सिर्फ किताबों पर आधारित नही संकारिक भी होनी चाहिए।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को शाहगंज गौरव सम्मान से नवाजा गया।इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियों के साथ सम्मानित व्यक्तियों का उत्साहवर्धन किया।

सम्मान समारोह में पशु चिकित्सक डॉ. आलोक सिंह पालीवाल,चिकित्साधिकारी सोंधी डॉ. मसूद अहमद खान,कुसुम सिंह एडवोकेट,आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अबु फैसल,व्यापार ममण्डल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा,मण्डल महामन्त्री मनीष गुप्ता,रामलीला समिति अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय,डॉ. धर्मराज पाण्डेय,डॉ. असहल,डॉ. अबु उमर,डॉ. मो. शमीम,डा. अलाउद्दीन, डॉ. दानिश, डॉ. आनंद कुमार,इन्द्रेश यादव, मिशन शक्ति टीम सहित व्यापार,चिकित्सा,सामाजिक कार्य, महिला सशक्तिकरण,किन्नर समाज के उत्थान व पत्रकारिता आदि क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन रविकांत जायसवाल और फुरकान खान ने किया।अंत में आयोजक डॉ. रईस खान और अखलाक खान ने संयुक्त रुप से आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


















