प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कब चलेगा घर पर बुलडोजर

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कब चलेगा घर पर बुलडोजर

# मृत छात्र के घर पहुंचे अजय राय ने कहा पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो उतरेंगे सड़क पर

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पिंडरा के पूर्व विधायक अजय राय मरुई स्थित मृत छात्र हेमंत पटेल घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपित के घर पर कब बुलडोजर चलेगा।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय छात्र हेमंत के पिता एडवोकेट कैलाश पटेल से घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
परिजनों से मिलने के बाद स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में सही काम  कर रही है। प्रदेश के हर जिले में सरकार व सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस  है। इसका सीधा उदाहरण मरुई की घटना है। बन्द कमरे में पिता के सह पर  पुत्र द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और सरकार का बुलडोजर कही नही दिखा। यही नही अब तक मान्यता तक खत्म नही की गई। पुलिस केवल पुत्र को आरोपी बनाकर घटना को दबा देना चाहती है, कत्तई गलत नही होने दिया जाएगा।
कहा कांग्रेस पार्टी मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने में हर सम्भव मदद देने के साथ सड़क पर उतरने के लिए तैयार है। लगभग आधे घंटे तक परिजनों के बीच रहने के दौरान क्षेत्रीय लोगों से मिल जानकारी हासिल की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजीव राम, रामसनेही पांडेय, श्रीप्रकाश मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, मनीष मरोलिया, अशोक सिंह, सुनील सिंह, रतन सेठ, दीना सिंह समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे।
Previous articleकोर्ट जा रहे अधिवक्ता को मारी गोली, पड़ोसी पर लगाया आरोप 
Next articleमोदी एक साथ ‘दो पाकिस्तान’ से लड़ते हुए विपक्ष के कास्ट सेंसस वाले मुद्दे की धार कुंद कर दिये! 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?