19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

प्रयागराज : नर्सिंग की छात्रा को अगवा कर चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म

प्रयागराज : नर्सिंग की छात्रा को अगवा कर चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म

# 3 माह बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ में पुलिस जुटी

प्रयागराज।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
                 सिविल लाइंस से अगवा कर नर्सिंग की एक छात्रा के साथ चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसका आरोप है कि आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है। गत 23 अगस्त को हुई इस घटना की रिपोर्ट 3 माह बाद मंगलवार देर रात दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा का मेडिकल कराने के बाद बयान कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
बलिया की रहने वाली छात्रा म्म्योराबाद में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। नैनी के चाका स्थित नारायणपुर गांव का रहने वाला दीपक पाल और छात्रा के परिवार के बीच पहले से जान पहचान थी। दीपक जमीन की खरीद फरोख्त का काम करता है। कुछ समय पहले छात्रा के परिवार वालों ने जमीन के लिए दीपक को 26 लाख रुपये दिए थे। छह लाख रुपये बैंक एकाउंट में और बाकी पैसा नकद और ई-बैंकिंग के माध्यम से दिए गए थे। वह पैसा दीपक लौटा नहीं रहा था। इसी बात को लेकर छात्रा और दीपक में विवाद भी हो गया था।
गत 23 अगस्त को छात्रा वाराणसी गई थी तब दीपक ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया और कहा कि वह आकर बकाया पैसे ले ले। छात्रा 23 अगस्त की रात में प्रयागराज पहुंची। यहां डीआरएम के पास छात्रा को बुलाया गया। दीपक ने उससे कहा कि गाड़ी में काले रंग के बैग में रुपये रखे हैं वह जैसे ही रुपये लेने गाड़ी में गई। दीपक और उसके तीन साथियों ने उसे दबोच लिया।
मुंह बंद कर उसके साथ चलती गाड़ी में कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान वे चाकघाट ले जाकर हत्या की बात भी करते रहे। गाड़ी जब मामा-भांजा पुलिस चौकी के पास पहुंची तो वहां जाम लगा था। छात्रा चीखते हुए गाड़ी से कूद गई। बाद में वह थाने भी गई लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि मंगलवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। छात्रा का मेडिकल कराके बयान दर्ज कराया जाएगा। 

# आरोपी के परिवार की महिलाओं के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज

छात्रा ने आरोपी दीपक के परिवार की महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा का कहना है कि आरोपी के परिवार की महिलाओं ने उसे धमकी दी है। छात्रा का यह भी दावा है कि दुष्कर्म के बाद दीपक ने उसे फोन किया था जिसमें उसने दुष्कर्म की बात कुबूलते हुए फिर धमकी दी है जिसका ऑडियो भी उसके पास है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This