प्रेम प्रसंग में किशोरों ने मारी थी युवक को गोली

प्रेम प्रसंग में किशोरों ने मारी थी युवक को गोली

# आरोपित तीन किशोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा सुधार गृह

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               पटैला मार्ग के तबेला मैदान के पास सेंवई नाला पुल पर तीन दिन पूर्व साइकिल सवार युवक को बाइक से आये बदमाशों द्वारा गोली मारने के मामले में पुलिस ने घटना में सामिल तीन नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद तीनों को सुधार गृह भेज दिया गया। प्रेम प्रसंग में रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया।मूलरूप से ख्वाजापुर गांव निवासी मुन्नीलाल लगभग छह वर्ष पूर्व रसूलपुर गांव में घर बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं।
वह सूरत शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे और पत्नी घर पर रहते है। गत मंगलवार की सुबह उनका बड़ा पुत्र 22 वर्षीय सचिन मौर्या खेत में तैयार चुकंदर उखाड़ खुटहन मंडी में बेचने गया था। जहां से वह साइकिल से वापस लौट रहा था। उक्त नाले के पुल पर पीछे से आये बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया था। वह कुछ समझ पाता कि पीछे बैठा बदमाश उसे लक्ष्य कर तमंचा से फायर कर दिया। गोली कमर में लगते ही सचिन लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया। दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस छानबीन के साथ साथ सर्विलांस की मदद से आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे आधार मान छानबीन आगे बढ़ाई गई तो घटना में कई नाम जुड़ते चले गए। पुलिस ने अनुराग उर्फ मंगला (17), छोटू उर्फ कृष्ण कुमार मिश्रा (17) और प्रिंस यादव (16) निवासी रसूलपुर को शुक्रवार की भोर पटैला बाजार से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
जिसको लेकर उसे कई बार सचेत किया गया था कि वह उसका चक्कर छोड़ दे। लेकिन वह माना नहीं। तो हम लोगों ने उसे हमेशा के लिए हटाने का प्लान बना लिया। जिसमें कई लोग सामिल रहे। पकड़े गए आरोपितों में अनुराग घटना के समय बाइक चला रहा था। तमंचा से फायर करने वाला आरोपित अभी फरार बताया जाता है।
Previous articleरोडवेज की दो बसें टकराई, बाल-बाल बचे यात्री
Next article86 देशों की जेलों में 10 हजार से ज्यादा भारतीय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?