प्रो. सुधाकर सिंह कार्यपरिषद सदस्य नामित, महाविद्यालय में खुशी

प्रो. सुधाकर सिंह कार्यपरिषद सदस्य नामित,महाविद्यालय में खुशी

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज ताखा के प्राचार्य डॉ. सुधाकर सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद का सदस्य नामित किया गया है।इस नियुक्ति से महाविद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।डॉ. सिंह की नियुक्ति को उनके शैक्षणिक समर्पण,नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है।
उनके निर्देशन में महाविद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है।सूचना मिलते ही महाविद्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. राम शब्द यादव,डॉ. शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, डॉ. नितेश अग्निहोत्री,डॉ. आकांक्षा यादव सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleपूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, 93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Next articleलेखपाल ने अभिलेख फाड़ने, उपकरण तोड़ने और मारपीट का लगाया आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?