36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

बलिया में लखनऊ आरटीओ का आरआई बताकर अवैध वसूली करने वाला धराया 

बलिया में लखनऊ आरटीओ का आरआई बताकर अवैध वसूली करने वाला धराया 

# हूटर व पुलिस की बत्ती लगी इनोवा कार बरामद, पुलिस ने वाहन किया सीज 

बलिया/आजमगढ़।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
              बलिया जिले में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा जो खुद को लखनऊ आरटीओ का आरआई बताकर अवैध वसूली कर रहा था। उसके पास से पुलिस की बत्ती और हूटर लगी इनोवा गाड़ी भी बरामद हुई है। वाहन को सीज कर दिया गया है। गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के सठियांव निवासी राम प्रवेश नामक फर्जी व्यक्ति अपने को आरआई बताकर जनपद में अवैध वसूली कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक गड़वार राजकुमार सिंह शनिवार की शाम चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर इनोवा कार पर पड़ी। गाड़ी पर पुलिस की बत्ती और हूटर लगा था। शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पर नाम गलत मिला। प्रभारी निरीक्षक गड़वार ने बताया कि आरोपी अपने को आरआई बताकर क्षेत्र में अवैध तरीके से कार्य करता था। गाड़ी पर ऊपर बत्ती लगाई गई है। वह भी अवैध है। वाहन को सीज कर दिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37416300
Total Visitors
1101
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This