बसुही नदी पर बने नए पुल का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण

बसुही नदी पर बने नए पुल का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण

# 71.48 मीटर लंबे सेतु से नगेसरा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मड़ियाहूं क्षेत्र में बसुही नदी पर नव-निर्मित पुल का आकस्मिक निरीक्षण किया।यह पुल नगेसरा घाट पर नगेसरा और पुरेलला गांव के बीच बनाया गया है,जिससे क्षेत्रीय लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।71.48 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण लगभग 11.30 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
परियोजना में मुख्य सेतु के साथ पहुंच मार्ग,अतिरिक्त एप्रोच रोड और आवश्यक सुरक्षा कार्य भी शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और तय समय सीमा में पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण की नियमित निगरानी की गई,परिणामस्वरूप अब यह पूरी तरह तैयार हो चुका है।
उन्होंने विशेष रुप से बताया कि बरसात के मौसम में, जब नदी उफान पर होती है,तब आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत होती थी।अब इस पुल के बन जाने से हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।यह परियोजना उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा पूरी की गई है।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
Previous articleसुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सज्जादानशीन होता है वक्फ का आध्यात्मिक प्रमुख, मुतवल्ली की भूमिका प्रशासनिक
Next articleसंदिग्ध हाल में विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?