13.1 C
Delhi
Wednesday, November 26, 2025

बाढ़ के पानी में रील बनाते समय 2 दोस्तों की डूबने से मौत

बाढ़ के पानी में रील बनाते समय 2 दोस्तों की डूबने से मौत

मिर्जापुर। 
तहलका 24×7
                बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों आपस में दोस्त थे। दोनों घर से गंगा नदी के बाढ़ के पानी को देखने के लिए निकले थे, नहर में बाढ़ के पानी में दोनों उतर गए तभी एक युवक ने उनसे रील बनवाने लगा। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों दोस्त डूब गए।
स्थानीय लोगों ने पानी से बाहर निकाला, तब-तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव की है। बताते हैं कि प्रीतम (18) निवासी बजहा और गणेश (16) निवासी मझवा गंगा में आई बाढ़ देखने गए थे।यहां नहर भी बाढ़ के पानी से उफनाई है। दोनों दोस्त नहर में उतर गए, तभी एक व्यक्ति ने अपना मोबाइल देकर रील बनाने के लिए कहा।
रील बनाने के दौरान दोनों डूबने लगे।शोर मचा तो आस-पास के लोग बचाने के लिए दौड़े। देखते ही देखते दोनों दोस्त नहर के गहरे पानी में समा गए। जब तक ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच में जुट गई। वहीं, रील बनाने के लिए मोबाइल देने वाले युवक की तलाश की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव खेतासराय, जौनपुर।  डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7              क्षेत्र...

More Articles Like This