40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

बारात गए युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बारात गए युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

सुइथाकला, जौनपुर। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के एक गांव से बारात में गए युवक पर किसी बात को लेकर जानलेवा हमला हो गया। जिसमें उसके सिर में गम्भीर चोट आई। आनन-फानन में उसे शाहगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिय।
क्षेत्र के जैनपुर गांव से एक बारात रविवार की शाम पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के विजेथुवा धाम गई थी। द्वाराचार के बाद जयमाल के समय किसी बात पर बाराती गए अनुराग पांडेय पुत्र कमलेश पाण्डेय पर संदिग्ध परिस्थितियों में जानलेवा हमला हो गया। जिसमें उसका सिर लहूलुहान हो गया। हमले में गोली चलने की चर्चा जोरों पर है।
फिलहाल आनन-फानन में उसे घायल अवस्था में शाहगंज ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर घटना के बाद वैवाहिक स्थल पर एक बार हड़कंप मच गया। बिना शादी के बारात बैरंग लौट गई। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामले में प्रभारी निरीक्षक कादीपुर अशोक कुमार सिंह ने गोली चलने को अफवाह बताते हुए लाठी डंडे चलने से चोट लगने की बात की। कहा मामले में कोई तहरीर न मिलने के कारण अभी तक कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409011
Total Visitors
393
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This