27.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                     बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी जौनपुर के सभी साथियों ने जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में  विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को हाथ के पंखा और ज्ञापन सौंपा।
इसी क्रम में बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं। गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं।
इसी क्रम में जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि और गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ये बेहद दुर्भाग्य है कि 21वीं सदी में लोग भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक ने कहा कि आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो रही है।
बिजली आपूर्ति न होने की वजह से गर्मी के कारण लोगों की मौत हुई है ये मौत नहीं हत्या है। लोगों की मौतों पर भाजपा के मंत्री संवेदनहीन बयान दे रहे हैं ये दुःखद है। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ कुछ जिला महासचिव पूजा सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव समेत आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This