40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

सुल्तानपुर : गरीब किसान के बेटे ने क्वालिफाई किया नीट

सुल्तानपुर : गरीब किसान के बेटे ने क्वालिफाई किया नीट

# परिजनों, गुरूओं समेत क्षेत्र में हर्ष का माहौल, लगा बधाईयों का तांता

अखण्डनगर।
युवराज देव 
तहलका 24×7
                    दुष्यंत कुमार की यह पंक्तियां अक्सर दोहराई जाती है। जिसका सीधा सा मतलब है कि कोई भी कार्य कठिन नहीं होता बस जरूरत है सही मन और पक्के इरादे से उस कार्य को पूरा करने की कोशिश करना। इस पंक्ति को चरितार्थ करने वाला अखण्डनगर विकास खण्ड क्षेत्र स्थित श्रीमती शोभावती देवी इण्टर कालेज घाटमपुर का विद्यार्थी और गरीब किसान का बेटा अंकित यादव है। इसने 12वीं तक की अपनी पढ़ाई इसी विद्यालय से पूर्ण किया है।तमाम सुख सुविधाओं के बावजूद राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) निकाल पाना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन अंकित यादव के संकल्प के सामने गरीबी और तमाम तरह की परिस्थितियों ने घुटना टेक दिया। इसने नीट 2023 में 652 अंक हासिल करते हुए आल इंडिया में 6455 रैंक प्राप्त किया है। आखिर किसने यह सोंचा था कि एक गरीब किसान का बेटा आर्थिक तंगी झेलते हुए गाँव में रह कर बिना कोचिंग क्लास किये इस सफलता को हासिल कर सकेगा।
बातचीत में अंकित ने बताया कि श्रीमती शोभावती देवी इण्टर कालेज घाटमपुर अखण्डनगर सुल्तानपुर के प्रबंधक और प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जेपी दुबे ने तैयारी के दौरान होने वाली समस्याओं को तत्परता से दूर किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य अलख निरंजन पाण्डेय को समय-समय पर निर्देशित किया करते थे।
विद्यालय के शिक्षक मो. सुफियान, नीतू सिंह, रागिनी सिंह, शैलेन्द्र, राजेन्द्र यादव, दीपक कुमार, भीम, साधना का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। प्रबन्धक डॉ जेपी दुबे ने उम्मीद जाहिर की है कि  ये होनहार छात्र एक अच्छे चिकित्सक के रूप में राष्ट्र की सेवा करेंगे। उन्होंने अंकित यादव और समस्त शिक्षकों को इस उपलब्धि हेतु ढेर सारी बधाई दिया। जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह स्थान प्राप्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37258616
Total Visitors
797
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This