बोलेरो की चपेट में आकर बाइकसवार घायल, हालत गंभीर

बोलेरो की चपेट में आकर बाइकसवार घायल, हालत गंभीर

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के रूधौली बाजार में मछरहट्टा के पास लखनऊ बलिया राजमार्ग पर बीती रात बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, दूसरे का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
सरपतहा गांव निवासी आशीष सिंह (22) पुत्र विनोद कुमार सिंह गांव के ही संजीव प्रजापति (26) पुत्र रामचन्द्र के साथ बाइक से कहीं जा रहा था,  रूधौली बाजार, मछरहट्टा के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया। जिसमें दोनों युवक गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शाहगंज की तरफ भाग निकला।
दोनों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान आदर्श की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।चिकित्सक के मुताबिक उसका दाहिना पैर टूट गया था। वहीं संजीव को हल्की चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
Previous articleआधी रात में बिकती शराब का वीडियो वायरल
Next articleएक राष्ट्र एक चुनाव पर विपक्ष हताश : कौशलेंद्र 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?