32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

मंत्री ओपी राजभर के गहन घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे परिवहन मंत्री समेत तमाम नेता

मंत्री ओपी राजभर के गहन घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे परिवहन मंत्री समेत तमाम नेता 

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
           प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी के निधन पर सोमवार को उनके पैतृक गांव फत्तेपुर खौदा में बड़ी संख्या में राजनेता व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचें। मंत्री और नेताओं ने स्व. जितना देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सवेदना व्यक्त की।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि निधन के बाद उनके पैतृक गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने वालों में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सपा महासचिव रामअचल राजभर, पूर्व सांसद गाजीपुर राधेमोहन सिंह, विधायक भाटपाररानी सभा कुंवर कुशवाहा, पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष बलिया संजय यादव, सुभासपा जिलाध्यक्ष जौनपुर बृजभान राजभर, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बसंतलाल गौतम, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहबाज आलम अशर्फी, जिला पंचायत सदस्य स्वतंत्र कुमार सिंह, चंदौली के सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी पूनम मौर्य, पूर्व डिप्टी एसपी अब्दुल कलाम सफ़ी, ब्लाक प्रमुख मोहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, पूर्व विधायक मधुबन उमेश चंद पांडेय, सासंद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा, सांसद बीपी सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष देवरिया गिरीश चंद तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निषाद पार्टी धीरज सिंह, लोकसभा विस्तारक मछलीशहर अविनाश उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख सैदपुर काटू सिंह आदि शोक व्यक्त करने पहुंचे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37419585
Total Visitors
297
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This