31.7 C
Delhi
Tuesday, April 30, 2024

दर्शन करने गई महिलाओं की चेन कटी, एक हिरासत में

दर्शन करने गई महिलाओं की चेन कटी, एक हिरासत में

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7
           फूलपुर थाना क्षेत्र के नकटी स्थित नकटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने गई तीन महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई। घटना सोमवार को दोपहर 12 बजे की है। जिसमें एक महिला की चेन गले मे फंसने से बच गई, लेकिन दो की चेन उचक्कों ने पार कर दिया।जौनपुर जिले के  नेवढ़िया थाना के पसियाही खुर्द निवासनी गीता देवी पत्नी सन्तोष पटेल अपने परिवार के साथ मन्दिर में दर्शन पूजन करने आई थी।
भीड़ के बीच किसी ने उसकी चेन काट ली। जिसका तुरंत आभास होने पर महिला ने शोर मचाया लेकिन चेन नही मिला। अलबत्ता एक महिला को आंशका में पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं दो अन्य महिलाओं में से एक महिला की चेन ब्लाउज में फंसने से बच गई। जबकि, दूसरी की गायब हो गई।
दोनो महिलाएं बिना पुलिस को तहरीर दिए घर चली गईं। लेकिन गीता देवी के तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।इस बाबत इंस्पेक्टर फूलपुर संजय मिश्रा ने बताया कि एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य महिलाओं के साथ हुई घटना से इनकार किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37163945
Total Visitors
786
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मंगलवार को एक सेट में किया नामांकन, बुधवार को लाव-लश्कर के साथ करेंगे नामांकन 

मंगलवार को एक सेट में किया नामांकन, बुधवार को लाव-लश्कर के साथ करेंगे नामांकन  जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7         ...

More Articles Like This