32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

मझौरा गोली काण्ड का आरोपी युवक गिरफ्तार 

मझौरा गोली काण्ड का आरोपी युवक गिरफ्तार 

हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
             एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के मझौरा गांव मे मछली पालक की तालाब के पास गोली मार कर हत्या कर देने के मामले में नामजद आरोपी शुक्रवार को क्षेत्र के मानीकलां रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल और कारतूस बरामद करने का दावा है।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय क्षेत्र के ग्राम मझौरा में 29 सितम्बर को अबुजर उर्फ रुस्तम 48 को गांव के विपक्षीगण द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए गोली मारा गया था। इलाज के दौरान अबूजर की लखनऊ में मृत्यु हो गयी।मृतक के भाई जावेद की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा  307, 504, 506 के तहत तीन नामजद  व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पजीकृत किया गया था। तथा अबूजर की मृत्यु के उपरांत धारा 307 से धारा 302 में तरमीम करते हुए धारा 302, 504, 506, 120बी भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में नामजद वांछित आरोपी  यासिर निवासी मझौरा थाना खेतासराय को शुक्रवार को मानीकलां रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया। आरोपी यासिर  के कब्जे से  घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पिस्टल व कारतूस की  बरामद किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432874
Total Visitors
289
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This