34 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

# जिलाधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   स्वीप कार्यक्रम के तहत  मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को महिलाओ ने नगर में स्कूटी रैली निकाली। रैली को इंग्लिश क्लब से जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में निकली रैली में परिषदीय विद्यालयों की सैकड़ों शिक्षिकाएं, स्कूटी पर मतदाता जागरूकता स्टीकर लगाकर, पिंक कपड़ों में शामिल हुईं। महिलाएं मतदाता जागरूकता वाले संदेशों के पोस्टर भी लिए थीं। वोट करेगा जौनपुर, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, “चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी ” पहले मतदान फिर जलपान, आदि नारे लगाते हुए लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही थीं। रैली इंग्लिश क्लब से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शाही किला पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता रैली का उद्देश्य है कि मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील की कि लोकसभा चुनाव में अवश्य मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि जनपद के सभी मतदाता चाहे वे यहां रह रहे हैं या  वबाहर रह रहे हों, वे सभी लोकतंत्र का महापर्व मनाएं और मतदान जरुर करें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। मजिस्ट्रेट ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई।इस मौके पर उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा, प्रजक्ता त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37347421
Total Visitors
384
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़ 

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़  खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                 शेखपुर...

More Articles Like This