36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

टीबी मरीजों को पोषाहार के साथ स्वावलंबी बनाने की जरूर 

टीबी मरीजों को पोषाहार के साथ स्वावलंबी बनाने की जरूर 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                   सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा गोद लिए गए करीब 60 टीबी रोगियों को गुरुवार दोपहर पोषाहार किट का वितरण संस्था के मुख्यालय पर किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चिकित्साधिकारी डॉ. श्रुति पांडे ने टीबी रोगियों से बातचीत के दौरान उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर समय से टीबी की दवा एवं पोषाहार लेते रहे तो जल्दी ही टीबी मुक्त हो जाएंगे। संस्था की प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने बताया की मरीजों को  पोषाहार वितरण के साथ उनकी देखभाल भी की जाती है। उनकी कोई समस्या रहती है तो स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उसे दूर करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा की  संस्था द्वारा टीबी मरीजों को विभिन्न प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने में भी मदद की जा रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी मरीजों ने पहले से स्वास्थ्य में सुधार की बात कही।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने टीबी के खात्मे के लिए संकल्प लिया। संचालन शुभम सिंह ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम कंचन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37133348
Total Visitors
469
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This