मातृशक्ति का लक्ष्य स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत- डॉ रश्मि शुक्ला
प्रयागराज।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
75वें आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्थान ने अपनी सखी योगा के संग आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस अवसर पर मातृशक्ति ने जो कि विभिन्न धर्मों से हैं, एकता में शक्ति है इस भावना से मिलकर संकल्प लिया कि सर्वोपरि हमारा राष्ट्र है। मेरा भारत देश है, अपनी मातृभूमि के लिए हम सब मिलकर तन मन धन से राष्ट्र की सेवा करेंगे। यही संस्कार हम अपने बच्चों को दे रहे हैं।









