जौनपुर : साईकिल से गिरकर महिला की मौत

जौनपुर : साईकिल से गिरकर महिला की मौत

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                   कोतवाली क्षेत्र के कोपा गांव के समीप बुधवार की सुबह साईकिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।

आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत नरवारी गांव निवासी लीला देवी (55) पत्नी मोखई बुधवार की दोपहर अपने पुत्र इंद्रेश के साथ साईकिल से श्रवण का पूरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर जा रही थी। कोपा गांव के समीप साईकिल असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से लीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर रोते बिलखते पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने साथ लेकर चले गए।
Previous articleमातृशक्ति का लक्ष्य स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत- डॉ रश्मि शुक्ला
Next articleजौनपुर : अस्पताल में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, मचा हड़कंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?