35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

मुम्बई : भाईचारे का संदेश ही क्रिसमस की मूल भावना- अशोक सिंह

मुम्बई : भाईचारे का संदेश ही क्रिसमस की मूल भावना- अशोक सिंह

मुंबई।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   जैसे लगभग सभी त्योहारों की मूल भावना सामाजिक सामुदायिक सौहार्द की होती है। उसी प्रकार क्रिसमस के शुभ अवसर पर भी सामाजिक एकता भाईचारे और राष्ट्रीय सम्मान का विचार का आदान-प्रदान होता है और बड़ी खुशी है आज लगभग खुशियां एक जैसी मनाई जा रही है उक्त विचार क्रिसमस पर्व के शुभ अवसर पर समाजसेवी, उत्तर भारतीय एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान व्यक्त किया।उन्होंने पारिवारिक इष्ट मित्रों के साथ कोरोना नियमों का पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्यौहार केक काटकर मनाया। इस अवसर अशोक सिंह के साथ चंदन सिंह, इसरा कार्यालय प्रबंधक शालिनी सिंह सहित स्टाफ और नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित थे।

अशोक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह क्रिसमस त्यौहार सभी नागरिकों को आपस में मिलजुल कर भाईचारे से रहनेका संदेश देता है। केवल ईसाई समाज के लोग ही नहीं बल्कि सभी देशवासी मनाते है। देश के हर समाज, समुदाय के लोग बड़े ही आदर भाव के साथ इस क्रिसमस त्यौहार को मना रहे है। स्कूल के बच्चे व टीचर्स भी क्रिसमस के शुभ अवसर पर एक दूसरे को बधाईयां देते हुए इस पर्व को मनाते हैं। श्री सिंह ने सभी देशवासियों को क्रिसमस के पावन अवसर पर क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सभी लोग सुख शांति के साथ त्यौहार को मनाये और खुश रहे। कोरोना काल की त्रासदी को ध्यान में रखते हुए हर नागरिक आज क्रिसमस मना रहा है और यही भारत की मिली जुली संस्कृति है। यह ऐसे ही बनी रहे यही मनोकामना करते है।समाजसेवी उद्दोगपति अशोक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रह चुके है। यह आगामी चुनाव 2022 में भी जौनपुर की धरती से फिर एक बार चुनावी मैदान उतरने के लिए कमरकस कर तैयार है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37186873
Total Visitors
790
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बदमाशों ने ठेकेदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत 

बदमाशों ने ठेकेदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत मुजफ्फरपुर।   तहलका 24x7             बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों...

More Articles Like This