19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

मैरी क्रिसमस संग लेकर आया नववर्ष नव उमंग- डॉ रश्मि शुक्ला

मैरी क्रिसमस संग लेकर आया नववर्ष नव उमंग- डॉ रश्मि शुक्ला

प्रयागराज।
तहलका 24×7
                प्रयागराज में सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्थान ने मैरी क्रिसमस एवम् नव वर्ष को धूमधाम से मनाया। संस्था ने बाजार में कपड़े के थैले, साबुन, सेनेटाईजर, फल-फूल के पौधे, तुलसी के पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के बीच में जब डॉ रश्मि शुक्ला संता क्लास बनकर आई तो संता को देखकर बच्चें बहुत खुश हो गये। संता ने बच्चों को टाफी चॉकलेट खिलौने तथा कई अन्य उपहार दिए। सब संता के साथ झुमझुमकर नाचने लगें। संता ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कोरोना की तीसरी लहर से कैसे बचना चाहिए इसका उपाय बताया, मास्क लगाकर, सीनेटाईजर साबुन का प्रयोग हमेशा करते रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ सुधीर कुमार शुक्ला ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाई दी। सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्थान की अध्यक्ष डॉ रश्मि शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगीता बाजपेई, सोनम पांडेय, नीलू सिंह, अनुपमा सिन्हा, नीरजा अग्रवाल, अनीता दिवेदी, श्रुती मेहता, पल्लवी चंदेल, अनुश्री शुक्ला, नंदनी, प्रज्ञा, चित्रांगद शुक्ला, सौम्या, जान्हवी, सर्वेश, अनुभव, अभ्युदय, शार्णया, विधान, कौटिल्य, सोनाली, सीबू, आयुषी, ज्योति, ईष्या, देव, आयान आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का समापन गीत-संगीत नृत्य से हुआ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This