37.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

मोदी को पुनः पीएम बनाने के लिए जगदगुरु ने की प्रार्थना, इकबाल अंसारी ने मांगी दुआ

मोदी को पुनः पीएम बनाने के लिए जगदगुरु ने की प्रार्थना, इकबाल अंसारी ने मांगी दुआ

अयोध्या।
तहलका 24×7 
           रामनगरी अयोध्या में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए यज्ञ और दुआओं का दौर शुरू हो गया है। रामनगरी से गंगा जमुनी संस्कृति की मिसाल पेश करती खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी और तपस्वी छावनी के जगदगुरु परमहंस आचार्य के एक साथ बैठे। परमहंस आचार्य ने हाथ जोड़कर वेद पाठों का जाप किया और रामलला से प्रार्थना की, वहीं इकबाल अंसारी ने कुरान की आयतें पढ़कर अल्लाह से दुआ मांगी।
इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी है।अयोध्या के लोग जिस काम में हाथ डालते हैं, उसको यहां के देवी देवता जरूर सुनते हैं। यहां जो भी पूजा पाठ करेंगे या दुआ मांगेंगे वह जरुर कबूल होती है।इकबाल अंसारी ने कहा देश तरक्की की राह पर है और हम देश के वफादार हैं, हम चाहेंगे कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री हों, ताकि देश उन्नति के रास्ते पर अग्रसर हो सके।
जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि 10 साल से देश में पीएम मोदी का जो कार्यकाल रहा वह राष्ट्र के लिए और जनता के लिए बहुत अच्छा रहा। इसलिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि आज अयोध्या के साधु-संत और बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी एक साथ बैठे।
इकबाल ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए अपने धर्म के अनुसार दुआ मांगी और फिर कुरान की आयतों का पाठ किया। वहीं, साधु-संतों ने हाथ जोड़कर वेद पाठों का जाप किया और रामलला से प्रार्थना की। परमहंस ने कहा कि मोदी ने देश का नाम और गौरव बढ़ाया है। कश्मीर में जहां दो संविधान था वहां आर्टिकल 370 हटा करके एक विधान, एक निशान का राज स्थापित किया। हम चाहते हैं कि फिर से प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी आसीन हों।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37449714
Total Visitors
507
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This