31.7 C
Delhi
Tuesday, April 30, 2024

अम्बेडकर जयंती पर पत्रकारों को किया सम्मानित 

अम्बेडकर जयंती पर पत्रकारों को किया सम्मानित 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
            नगर के पुराना चौक स्थित उद्यन एकेडमी स्कूल की निदेशक  संगीता जायसवाल अम्बेडकर जयंती पर पत्रकारों को सम्मानित किया। वहीं दोनों पैर से दिव्यांग को बैसाखी और जरूरतमंद को मच्छरदानी वितरित किया।
विद्यालय की अध्यापिका रचना सिंह ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संसार के तमाम देशों में सबसे सशक्त लोकतंत्र और सबसे सशक्त संविधान भारत का है। जिसके लिए पूरी दुनिया डाॅ. अम्बेडकर को सम्मान देती है।
तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक राजेश जायसवाल और निदेशक संगीता जायसवाल ने पत्रकार  प्रीतम  सिंह, गुलाम साबिर, चंदन जायसवाल, नौशाद मंसूरी, मनोज जायसवाल, राजकुमार अश्क, दीपक सिंह, हनुमान प्रसाद, कासिम खान, शिव कुमार प्रजापति, विनोद साहू आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
वहीं दिव्यांग मनोज कुमार को बैसाखी के अलावा विद्यालय की जरूरतमंद चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करते हुए मच्छरदानी का वितरण किया।इस मौके पर आबिद कय्यूम, अजीत यादव, मनीषा, नीतू, सोनी, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37161725
Total Visitors
671
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मंगलवार को एक सेट में किया नामांकन, बुधवार को लाव-लश्कर के साथ करेंगे नामांकन 

मंगलवार को एक सेट में किया नामांकन, बुधवार को लाव-लश्कर के साथ करेंगे नामांकन  जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7         ...

More Articles Like This