35.6 C
Delhi
Tuesday, April 30, 2024

सर्व समाज के हित का ध्यान रखा बाबा साहब ने : पाथर्डीकर

सर्व समाज के हित का ध्यान रखा बाबा साहब ने : पाथर्डीकर

# जयंती के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके कार्यों को याद करते हुए मुख्य वक्ता प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि बाबा साहब ने किसी एक वर्ग विशेष का ध्यान न रखते हुए संपूर्ण समाज के लिए कार्य किया। उन्होंने आर्य इन्वेजन सिद्धांत को नकारा।
अपनी पुस्तक ’शूद्र कौन थे” में उन्होंने तथ्यों पर आधारित बताया कि आर्य इसी भारत की संतान हैं, उन्होंने पश्चिमी इतिहासकार मैक्स मूलर के सिद्धांत को सिरे से नकार दिया।  उन्होंने भारत के श्रम कानूनों को बनाया जो कि सर्वसमाज के लिए थे न कि किसी एक जाति वर्ग के लिए। परिणाम स्वरूप उसका भारत में सर्व समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। विश्वविद्यालय परिसर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहब के जीवन एवं उनके राजनीतिक, सामाजिक योगदान के विषय में विभिन्न प्रश्न पूछे गएI प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग किया I प्रतियोगिता में बी-टेक अंतिम वर्ष के छात्र कौशल प्रताप प्रथम स्थान पर रहेI आलोक चौधरी को द्वितीय स्थान, अमन कुमार और स्वतंत्र त्रिपाठी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआI
इस अवसर पर डॉ. मनोज पांडेय, कर्मचारी नेता स्वतंत्र कुमार, रघुनंदन, रामनाथ, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. नवीन चौरसिया, डॉ. दीप प्रकाश सिंह, डॉ. हिमांशु तिवारी, डॉ. शशांक दुबे समेत छात्र, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37160013
Total Visitors
695
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

भरौली हत्याकांड में पिता पुत्र को आजीवन कारावास की सजा 

भरौली हत्याकांड में पिता पुत्र को आजीवन कारावास की सजा  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This