13.1 C
Delhi
Wednesday, January 28, 2026

यूजीसी रिफॉर्म के खिलाफ सड़क पर उतरा सवर्ण समाज, कहा- काला कानून नहीं चलेगा: डॉ. प्रभात विक्रम

यूजीसी रिफॉर्म के खिलाफ सड़क पर उतरा सवर्ण समाज, कहा- काला कानून नहीं चलेगा: डॉ. प्रभात विक्रम

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               यूजीसी रिफॉर्म 2026 को लेकर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस प्रस्तावित व्यवस्था के विरोध में हैदरपुर बाजार स्थित अम्बेडकर पार्क के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें दर्जनों लोग शामिल हुए।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डॉ. प्रभात विक्रम सिंह ने कहा कि यूजीसी रिफॉर्म 2026 सवर्ण समाज के लिए काला कानून है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एससी-एसटी, ओबीसी वर्ग के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए, यह सभी चाहते हैं, लेकिन सरकार द्वारा लाए गए इस कानून से सवर्ण समाज के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने सरकार से इस कानून पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए दो प्रमुख मांगें रखीं जिसमें जांच समिति में सवर्ण समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। यदि किसी पर निराधार आरोप सिद्ध होते हैं तो आरोप लगाने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सभा को संबोधित करते हुए बिपिन तिवारी ने कहा कि सवर्ण समाज आज स्वयं को ठगा और छला हुआ महसूस कर रहा है।उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज अपने खिलाफ लाए गए ऐसे किसी भी कानून का पुरजोर विरोध करेगा।यह कानून समाज को तोड़ने वाला है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर उत्कर्ष सिंह, मानस सिंह, हर्ष सिंह, राज सिंह, आकाश सिंह, अतुल सिंह, अमरजीत मिश्रा, लोकेश मिश्रा, राजेश मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सरकारी संस्थाओं और स्कूलों में शान से फहरा तिरंगा

सरकारी संस्थाओं और स्कूलों में शान से फहरा तिरंगा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                ग्रामीण...

More Articles Like This