रामनवमी को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज, घर-घर पहुंच रहा निमंत्रण 

रामनवमी को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज,घर-घर पहुंच रहा निमंत्रण 

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
                रामनवमी के पावन अवसर पर कस्बे में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।इसी क्रम में रामभक्तों की टोली ने जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। विगत वर्षों की परम्परा को निभाते हुए इस बार भी भक्तगण गांव,मोहल्ले में घर-घर पहुंचकर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।टोली द्वारा श्रद्धालुओं को बुलावा पत्र देकर कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है,जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
भक्तों की टोली सूरज निकलने के साथ दर्जनों की संख्या में जब किसी गांव में पहुंचती है तो वहां का माहौल भक्तिमय हो उठता है,जो ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।कार्यक्रम के प्रभारी मनीष धर्मरक्षक ने बताया ने बताया कि क्षेत्र के आस-पास के दर्जनों गांवों में सम्पर्क किया जा चुका है और हर जगह लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आश्वासन दे रहे है।उन्होंने बताया कि इस बार शोभायात्रा को और भी भव्य एवं आकर्षक बनाने की योजना है।
इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।जनसम्पर्क अभियान के जरिए न केवल लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है,बल्कि उन्हें आयोजन के महत्व और सांस्कृतिक संदेश से भी अवगत कराया जा रहा है।वहीं लोगों का कहना है कि इस तरह का जनसम्पर्क अभियान सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करता है।
रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा क्षेत्र की पहचान बन चुकी है, जिसमें लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। ऐसे में इस बार भी भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता और उमंग का माहौल बना हुआ है। इस दौरान डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्रा, अनिल प्रजापति, विक्की गुप्ता, राजू बिन्द, शुभम जायसवाल, अतुल गुप्ता, विशाल सोनकर, प्रवीन मोदनवाद, राजू विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
Previous articleजमालुद्दीनपुर को पराजित कर मेजबान टीम ने जीता उद्घाटन मैच 
Next articleसंस्कार भारती का 15वां नववर्ष महोत्सव सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?