40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

रामपुर : विपक्षी गठबंधन में जितने छेद, उससे ज्यादा उनके महत्वाकांक्षी मतभेद

रामपुर : विपक्षी गठबंधन में जितने छेद, उससे ज्यादा उनके महत्वाकांक्षी मतभेद

# इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए बोले मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर, लखनऊ। 
तहलका 24×7 
              रामपुर के ग्राम कोयला में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम का पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम जिला सहकारी बैंक की ओर से कराया गया। इस कार्यक्रम में जो भी पात्र गांव के लोग थे उन्हें आयुष्मान कार्ड देकर उज्ज्वला योजना के तहत गैस का चूल्हा-सिलेंडर देकर उसके अलावा और कई योजनाएं थी जिसे पात्र लोगों को को लाभान्वित किया।
इस कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जो भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं हैं उन योजनाओं के बारे में भी गांव की जनता को जानकारी दी। इंडिया गठबंधन पर भी मुख्तार अब्बास नकवी ने कटाक्ष किया और कहा कांग्रेस पर अखिलेश यादव ने कहा था कांग्रेस के बारे में ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं। वहीं गठबंधन पर कहा कि गठबंधन की गठरी में जितना छेद है उससे ज्यादा उनके महत्वाकांक्षी मतभेद है।
साथ ही राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बहुत सख्ती के साथ कार्रवाई हो रही है और होनी भी चाहिए जो भी दोषी है, उसको सजा मिलनी चाहिए। इस मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम से एफआईआर दर्ज होने पर कहा कि कानून अपना काम करेगा। इस कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408721
Total Visitors
427
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This